मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।
मध्य प्रदेश अपनी स्थापना के सत्तर वर्ष पूर्ण कर रहा है। एक ऐसी यात्रा जिसके प्रत्येक अध्याय में समय का मौन इतिहास छिपा है। देवउठनी एकादशी के इस पवित्र दिवस पर जब राज्य अपनी आयु का यह महत्वपूर्ण पर्व मना रहा है, तब यह प्रश्न अनायास ही उठ खड़ा होता है कि क्या हमने अपनी विराट विरासत को उसी श्रद्धा और विश्वास से देखा, जैसा वह देखे जाने की पात्र है? यह प्रश्न केवल संस्कृति का नहीं, आत्मबोध का है।














